भारत

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने आगामी मानसून सत्र के दौरान अपनी मांगों को मनवाने के लिए झारखंड विधानसभा का घेराव करने की योजना की घोषणा की है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि विद्यार्थियों ने संदिग्‍ध परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने कल से शुरु हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि उन्हें किसी का इस्तीफा नहीं, बल्कि संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द कर राज्य के बाहर के हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों से न्यायिक जांच चाहिए। छात्रों ने सीआईडी जांच को नाकाफी बताया है। छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद सीआईडी की कार्रवाई और तेज हो गयी है। सीआईडी ने इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

6 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

6 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

6 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

10 घंटे ago