भारत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2024 परीक्षा में देरी की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्‍ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा – NEET-PG 2024 की परीक्षा में देरी करने की याचिका खारिज कर दी है, यह परीक्षा 11 अगस्त को होने वाली थी। अदालत ने कहा कि 2 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डालना अन्याय होगा। याचिका में तर्क दिया गया था कि परीक्षा के लिए निर्धारित शहर परीक्षार्थियों के लिए बहुत असुविधाजनक थे।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने कहा कि, सैद्धांतिक रूप से न्‍यायालय परीक्षा को पुनर्निर्धारित नहीं करेगा और न ही इतने सारे उम्मीदवारों के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

पहले इस परीक्षा की तिथि 23 जून 2024 तय की गई थी। बाद में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अन्‍य प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में अनियमितताओं की खबरों के कारण इसे स्थगित कर दिया था। इस वर्ष 2024 के लिए नीट पीजी की परीक्षा देश के 500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

6 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

7 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

7 घंटे ago