सर्वोच्च न्यायालय ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि – शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामलें में, शाही ईदगाह मस्जिद के निरीक्षण के लिए इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर अंतरिम स्थगन की अवधि बढा दी है। यह निरीक्षण अदालत द्वारा नियुक्त कमिश्नर द्वारा किया जाना है।
प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना के नेतृत्व वाली पीठ ने इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली मस्जिद समीति की अपील पर यह निर्णय लिया।
इलाहबाद उच्च न्यायालय ने इस विवाद से जुडे मामले मथुरा न्यायालय से इलाहबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करवा दिया था और शाही ईदगाह मस्जिद के निरीक्षण के लिए एक कमीश्नर की नियुक्ति की अनुमति दी थी।
पिछले वर्ष 16 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर स्थगन जारी किया था जिसमें हिन्दू भक्तों ने निरीक्षण की याचिका लगाई थी। अब इस स्थगन को बढा दिया गया है और मुकदमें की कार्रवाही भी इलाहबाद उच्च न्यायालय में जारी रखी जा सकती है।
इससे पहले, सर्वोच्च न्यायालय ने संबंधित पक्षो को याचिका और अपने पक्ष से जुडे फैसले दाखिल करने को कहा था। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि इलाहबाद उच्च न्यायालय सभी मुकदमों को इस प्रकार समेकित करे जिससे दोनो पक्षो को फायदा हो।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…