नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने आशीष मिश्रा की आवाजाही को सिर्फ दिल्ली या लखनऊ तक ही सीमित रखा है। सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट को सुनवाई में तेजी लाने और इसका शेड्यूल भी तय करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने मामले में शामिल किसानों को भी जमानत दे दी और ट्रायल कोर्ट को अपनी कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। न्यायालय ने इससे पहले पिछले साल 25 जनवरी को मिश्रा को अंतरिम जमानत दी थी।
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…
विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…
भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…