भारत

सुप्रीम कोर्ट ने CCI के आदेश को चुनौती देने वाली मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सएप की याचिकाओं पर सुनवाई 23 फरवरी तक स्थगित

सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग – सीसीआई के आदेश को चुनौती देने वाली मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सएप की याचिकाओं पर सुनवाई 23 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। इस आदेश में गोपनीयता नीति संबंधी मुद्दों पर 213 करोड़ 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और एन.वी.अंजारिया की पीठ ने आज कंपनियों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के अस्वस्थ होने के कारण सुनवाई को स्थगित कर दिया।

सर्वोच्च न्यायालय ने 3 फरवरी को, मेटा और व्हाट्सएप की आलोचना करते हुए कहा था कि वह नागरिकों के निजता के अधिकार के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। न्यायालय ने कहा कि कंपनियां एकाधिकार बना रही हैं और निजी जानकारी का दुरुपयोग कर रही हैं।

ये अपील राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण – एनसीएलएटी के नवंबर 2025 के निर्णय के बाद दायर की गई हैं। निर्णय के अंतर्गत सीसीआई के उस आदेश के एक हिस्से को रद्द कर दिया गया था जिसमें व्हाट्सएप द्वारा विज्ञापन के लिए उपयोगकर्ताओं की जानकारी साझा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन जुर्माना बरकरार रखा गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है। न्यायालय विज्ञापन उद्देश्यों के लिए डेटा साझा करने पर एनसीएलएटी के फैसले को चुनौती देने वाली सीसीआई की प्रतिवाद अपील पर विचार कर रहा है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

17 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

17 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

17 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

23 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

23 घंटे ago