विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो गई है। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नहयान से भेंट की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश सौंपा। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार बढ़ाने और व्यापक रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला-बिन-जायद-अल-नहयान से भी अलग से बाातचीत की। मुख्य रूप से क्षेत्रीय स्थिरता तथा पश्चिम एशिया संघर्ष और भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर की यह यात्रा खाड़ी देशों से ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के राजनयिक प्रयासों के तहत है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…