insamachar

आज की ताजा खबर

supreme court
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका फिलहाल खारिज की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

पीठ ने कहा कि अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करने से पहले वह दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनेगी। शीर्ष न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि मामले को तीन न्यायाधीशों की पीठ के गठन के लिए प्रशासनिक स्तर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए। दोनों ने फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे कथित साजिश से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के जमानत देने से इनकार करने के फैसले को चुनौती दी थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *