भारत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा कथित रूप से नकदी बरामदगी को लेकर 25 पन्नों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की; जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की

उच्चतम न्‍यायालय ने कल रात अपनी वेबसाइट पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की आंतरिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की जांच रिपोर्ट में आधिकारिक ब्‍यौरे के बारे में जानकारी शामिल थी।

25 पन्नों की जांच रिपोर्ट में 14 मार्च को होली की रात न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग बुझाने की वीडियो और फोटोग्राफ्स शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया कि नोटों चार से पांच अधजले ढेर मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति का गठन किया है। न्‍यायमूर्ति संजीव खन्ना ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को न्यायमूर्ति वर्मा को कोई भी न्यायिक कार्य नहीं सौंपने का भी निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति वर्मा ने अपने जवाब में कहा है कि उन्‍होंने या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने भंडार कक्ष में कोई नकदी नहीं रखी थी। उन्होंने कहा कि उनके आवास पर नकदी मिलने के आरोप, उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश है। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यायमूर्ति वर्मा के घर में आग लगने के बाद बेहिसाब नकदी बरामद हुई। इसके बाद, सर्वोच्‍च न्‍यायालय की कॉलीजियम ने न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेजने का फैसला किया।

हालांकि, शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायधीशों की एक बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि सिर्फ़ स्थानांतरण ही काफी नहीं होगा। आगे की कार्रवाई की भी आवश्‍यकता है। न्यायालय ने सर्वसम्मति से आंतरिक जांच की मंजूरी दे दी, जिसमें पहला कदम स्थानांतरण करना था, स्थानांतरण प्रक्रिया के संबंध में अभी सरकार की स्‍वीकृति की प्रतीक्षा है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago