भारत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा – विधेयकों को मंज़ूरी देने के लिए राष्‍ट्रपति और राज्‍यपालों पर समय-सीमा लागू नहीं की जा सकती

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि संविधान के अनुच्‍छेद 200 और 201 के तहत राष्‍ट्रपति और राज्‍यपाल द्वारा विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में न्‍यायालय कोई समय सीमा तय नहीं कर सकता है। मुख्‍य न्‍यायाधीश बी. आर. गवई की अध्‍यक्षता वाली पांच न्‍यायाधीशों की संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्‍मति से कहा कि यदि राज्‍यपाल विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को अनुच्‍छेद 200 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना रोके रख‍ते हैं तो यह संघीय ढांचे के हित में नहीं होगा।

यह मत राष्‍ट्रपति के उस संदर्भ पर आया जिसमें विधेयको के राज्‍यपाल और राष्‍ट्रपति की मंजूरी के लिए समय सीमा को लेकर स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया था। इससे पहले तमिलनाडु विधेयक मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय की दो न्‍यायाधीशों की पीठ ने राज्‍यपाल आर. एन. रवि द्वारा लंबे समय तक कोई कार्यवाही न करने को अवैध और मनमाना बताया था। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने विधानसभा से दूसरी बार पास हुए विधेयकों को राष्‍ट्रपति और राज्‍यपाल की मंज़ूरी के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की थी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago