जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया।
बिहार में आज राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने पुन: उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र सरकार के कई मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गमछा लहराकर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। आज कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह सहित अन्य नेता शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार एक अनुभवी प्रशासक हैं और प्रभावी शासन का उनका एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप-मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर भी बधाई दी।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…