सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी।
इस महीने की 9 तारीख को कोलकाता के राधा गोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी। इस घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक स्वयं सेवक को गिरफ्तार किया था। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के डॉक्टर इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
13 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…