सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी।
इस महीने की 9 तारीख को कोलकाता के राधा गोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी। इस घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक स्वयं सेवक को गिरफ्तार किया था। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के डॉक्टर इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
13 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
ईरान ने कहा है कि जब तक अमरीका उसकी सात शर्तों को पूरा नहीं करता…
सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से…
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन…
आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…