insamachar

आज की ताजा खबर

supreme court
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति दे दी। न्‍यायालय ने ओडिशा उच्च न्यायालय के चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने संबंधी आदेशों को भी रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन और न्‍यायमूर्ति अरुण पल्ली की पीठ ने हॉकी इंडिया द्वारा ओडिशा हॉकी एसोसिएशन को भेजे गए दो कारण बताओ नोटिस वापस ले लिए। इनमें स्थायी सदस्य से सहयोगी सदस्य के रूप में पुनर्वर्गीकरण का प्रस्ताव था।

पीठ ने कहा कि हॉकी ओडिशा की शिकायतों का निवारण सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.के. सिकरी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *