भारत

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने सटीकता, उत्‍साह और पेशेवर उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया

भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित फॉर्मेशन एरोबेटिक टीम, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 26 मई 2026 को एयर फोर्स स्टेशन बिदार में अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सटीक एरोबेटिक्स और असाधारण विमानन कौशल के माध्यम से राष्ट्र को प्रेरित करने के तीन गौरवशाली दशकों का स्मरण किया गया।

समारोह में वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल एस श्रीनिवास ने भाग लिया। कार्यक्रम के एक विशेष आकर्षण के रूप में, सीएएस और एओसी-इन-चीफ ने स्मारक हवाई प्रदर्शन के दौरान टीम के साथ उड़ान भरी।

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने अपनी गौरवशाली यात्रा के दौरान जिन बहादुर सदस्यों को खोया, उनकी याद में भावपूर्ण “हॉलो डायमंड” की आकृति में उड़ान भरी। यह श्रद्धांजलि टीम की गहरी एकजुटता, साहस और अटूट भावना को दर्शाती है।

सन् 1996 में बीदर में स्थापित होने के बाद से, इस टीम ने भारत और विदेशों में लाखों लोगों को 800 से अधिक हवाई प्रदर्शनों से मंत्रमुग्ध किया है, जो भारतीय वायु सेना के गौरव, सटीकता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं। अपने प्रतिष्ठित लाल और सफेद रंग में रंगे हॉक एमके-132 विमान को उड़ाते हुए, एसकेएटी पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है और अपने आदर्श वाक्य – “सदैव सर्वोत्तम” – हमेशा सर्वश्रेष्ठ – को कायम रखता है।

Editor

Recent Posts

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

5 घंटे ago

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी और दशहरा का त्योहार आज देशभर में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में…

5 घंटे ago

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। आगमन…

6 घंटे ago

भारत और न्यूज़ीलैंड का व्यापार समझौता-एफटीए आज विजयादशमी के अवसर पर लागू

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…

6 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…

6 घंटे ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…

6 घंटे ago