झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली इस सरकार में 11 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कैबिनेट में झारखंड के सभी क्षेत्रों का नेतृत्व शामिल होगा। श्री हेमंत सोरेन ने 28 नवम्बर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली थी।