खेल

टी20 विश्व कप: भारत ने अफगानिस्तान को 182 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में गुरुवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट पर 181 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 28 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 53 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (32 रन, 24 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंद में 60 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली (24) और ऋषभ पंत (20) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत अंतिम छह ओवर में 66 रन जुटाने में सफल रहा। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने 26 जबकि फजलहक फारूकी ने 33 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली जिनका गुरुवार को निधन हो गया।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

6 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

6 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

6 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

18 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

19 घंटे ago