भारत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया। ईडी 48 घंटे की रोक के दौरान ऊपरी अदालत जा सकती थी। विशेष न्यायाधीश ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल को रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने साथ ही आप नेता पर कई शर्तें भी लगायीं जिनमें यह भी शामिल है कि वह जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। विशेष न्यायाधीश ने केजरीवाल को यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरी होगा, वह अदालत में पेश होंगे तथा जांच में सहयोग करेंगे। विशेष न्यायाधीश ने दिन में ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

6 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

6 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

6 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

18 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

19 घंटे ago