तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को शतरंज सितारे डी गुकेश को 75 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया जिन्होंने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता है। स्टालिन ने गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया। इस मौके पर प्रदेश के खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, आला अधिकारी और गुकेश के माता पिता भी मौजूद थे। गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। तमिलनाडु सरकार ने गुकेश को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारी के लिये 15 लाख रूपये दिये थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…