तमिलनाडु पुलिस ने करूर भगदड़ मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तमिलग् वेत्री कड़गम पार्टी पदाधिकारी मदिअरगन और मासी पउनराज को कल शाम करूर पुलिस ने तलब किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। करूर भगदड़ के बारे में झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।
भगदड़ की जांच के लिए गठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शिष्टमंडल की नेता और भाजपा सांसद हेमामालिनी जिस वाहन में यात्रा कर रही थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन वे बाल-बाल बच गईं। ये शिष्टमंडल आज कोयंबटूर पहुंचा। हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया कि उनका शिष्टमंडल पीडि़त परिवारों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर घटना की जांच करेगा। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
शिष्टमंडल के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आठ सदस्यीय शिष्टमंडल में विभिन्न दलों और राज्यों के सदस्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…