insamachar

आज की ताजा खबर

Tanvi Sharma and Kidambi Srikanth advanced to the second round of the Denmark Open badminton tournament.
खेल

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। तन्‍वी ने पहले दौर में जापान की नात्सुकी निदाइरा को हराया। अगला मुकाबला उनका जर्मनी की यवोन ली से होगा। वहीं किदांबी श्रीकांत ने भी फ्रांस के अर्नॉ मर्क्ले को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वे दूसरे दौर में फ्रांस के ही एलेक्स लैनियर से खेलेंगे।

पुरुष डबल्स में आज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद अपनी-अपनी चुनौती रखेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *