टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार को आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया। कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे के निवेशकों के उम्मीद के अनुरूप न होने पर इसके शेयर में गिरावट आई है।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.32 प्रतिशत गिरकर 959.80 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 9.44 प्रतिशत गिरकर 948 रुपये पर आ गया था। एनएसई पर यह 8.33 प्रतिशत गिरकर 959.40 रुपये प्रति पर रहा।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,016.23 करोड़ रुपये घटकर 3,19,012.47 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी पर सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपालों की…
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्यारह मार्च तक होने…
भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…