insamachar

आज की ताजा खबर

Teacher Eligibility Test paper cancelled in Maharashtra after leak three arrested.
भारत

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने के बाद पेपर रद्द, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-टी.ई.टी से संबंधित प्रश्नपत्र लीक की बडी साजिश का भिवंडी में निर्धारित परीक्षा से एक दिन पहले ही पर्दाफाश कर दिया गया। प्रश्नपत्र लीक रैकेट के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टी.ई.टी के प्रश्नपत्र दिल्ली से लाए थे और कथित तौर पर उन्हें लगभग डेढ करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को सौदा होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार के राजीव साव और आकाश कुमार तथा हरियाणा के धीरज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मोबाइल फोन, नकदी और अगले दिन होने वाली परीक्षा के लिए टी ई टी प्रश्नपत्रों के चार सेट बरामद किए हैं।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने जब्त किए गए प्रश्नपत्रों की जांच की और पुष्टि की कि वे मूल प्रश्नपत्रों से मेल खाते हैं। सत्यापन के बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

जांचकर्ता भिवंडी में आरोपी के स्थानीय संपर्कों, कथित पेपर लीक रैकेट के पीछे के बड़े नेटवर्क, शिक्षण संस्थानों या बिचौलियों की संभावित संलिप्तता और मुख्य षड़यंत्रकारी की पहचान की जांच कर रहे हैं। पुलिस कथित डेढ करोड़ रुपये के सौदे से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने रविवार को होने वाली टी.ई.टी. परीक्षा स्थगित कर दी। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र के लाखों अभ्‍यर्थी चिंतित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *