प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कानपुर की गर्ग एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित और पंजीकरण संख्या वीटी-एनबीवी वाला एक टेक्नाम पी2006टी ट्विन इंजन विमान 27 अगस्त 2026 की दोपहर को कानपुर नागरिक हवाई अड्डे से लगभग 5 एनएम की दूरी पर गंगा बैराज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह विमान कानपुर सिविल हवाई अड्डे के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक सहित दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारियों की एक टीम आवश्यक नियामक निरीक्षण और समन्वय के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सूचित कर दिया गया है और वह लागू नियमों के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगा। जांच के माध्यम से दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जाएगा।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…