तेलंगाना और आंध्रप्रदेश ने विभाजन के बाद से लंबित मु्द्दों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समितियों के गठन का निर्णय लिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने लंबित मुद्दों को लेकर कल शाम हैदराबाद में बैठक की।
बैठक में, आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन और तेलंगाना के गठन से जुडे सभी लंबित मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक समिति के गठन का निर्णय लिया है।
यह समिति विभिन्न संस्थानों की परिसंपत्तियों के बंटवारे सहित सभी लंबित मुद्दों को देखेगी। यदि समिति किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाती है, तो उस मामले को मंत्रियों की समिति के पास भेजा जाएगा। मंत्रियों की समिति में भी मामले का निपटारा न हो पाने की स्थिति में, उस विषय को दोनों मुख्यमंत्रियों के पास भेजा जाएगा। दोनों राज्यों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों की समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में, तेलंगाना के मंत्री डी. श्रीधर बाबू और पोन्नम प्रभाकर तथा आंध्र प्रदेश के मंत्री के. दुर्गेश, सत्य प्रसाद और बी.सी. जनार्दन रेड्डी के अतिरिक्त, दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी उपस्थित थे।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…