भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की यात्रा पर कल रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की यात्रा पर कल रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में, वे रुस की राजधानी मास्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्‍मेलन में दोनों देशों के बीच व्यापक संबंधों की समीक्षा होगी और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

भारत और रूस के बीच 22वां वार्षिक शिखर सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन को सम्‍पूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। इसमें रक्षा, व्‍यापार संबंध, निवेश, ऊर्जा सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्‍कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे।

दोनों पक्ष ब्रिक्‍स, एससीओ, जी-20, पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन और संयुक्‍त राष्‍ट्र जैसे समूहों में द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति का भी आंकलन करेंगे। वहीं अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी वियना में ऑस्ट्रिया के राष्‍ट्रपति एलेक्‍जेंडर वांडेयर वैलेन और चांसलर कॉर्ल नैमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के शीर्ष उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

14 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

16 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

16 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

16 घंटे ago