तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान वाले सभी गांवों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि कुछ पदों को छोड़कर, सभी पदों के परिणाम आज सुबह तक घोषित कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में 3 हजार 911 सरपंच और 29 हजार 917 वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए। सत्तारूढ़ कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए राज्य में ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में लगभग दो हजार सरपंच पद जीते हैं। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति के समर्थकों ने लगभग एक हजार पद और भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने लगभग 300, जबकि अन्य ने लगभग 450 पद जीते।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…