तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 12 जून को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह विजयवाडा के पास होगा। इसमें एनडीए के वरिष्ठ नेता और पडोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना है। चंद्रबाबू नायडू वर्ष 2014 में तेलंगाना और शेष आंध्र प्रदेश में संयुक्त राज्य के विभाजन के बाद नए बने राज्य के पहले मुख्यमंत्री चुने गए थे। वे चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे। एनडीए के सहयोगी दलों तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में एक सौ 75 विधानसभा सीटों में से एक सौ 64 पर जीत हासिल की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…
इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…
भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…