दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में ‘येलो अलर्ट’ जारी कर रखा है।
सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, लालकिला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद और ईस्ट ऑफ कैलाश समेत कई इलाकों में बारिश हुई। दिन में आसमान में बादल छाये रहे तथा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 57 दर्ज किया गया जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…