भारत

ओडिशा सरकार ने 39,271 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

ओडिशा सरकार ने 39,271 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में 17,098 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) की बैठक में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

एचएलसीए ने 12 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। स्वीकृत परियोजनाओं में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन व विनिर्माण (ईएसडीएम), इस्पात, मेटल डाउनस्ट्रीम, रसायन, सीमेंट, ग्रीन अमोनिया और रबर/प्लास्टिक शामिल हैं। ये परियोजनाएं आठ जिलों खुर्दा, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, कटक, संबलपुर, गंजम, बालासोर और क्योंझर में स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बयान में कहा, ‘‘नई सरकार के तहत यह हमारी पहली एचएलसीए बैठक है… हमारी सरकार ओडिशा में औद्योगिक विकास व आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाले माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य ओडिशा को भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में विविध क्षेत्रों में उद्योगों को आकर्षित करना है जिससे ओडिशा भारत का औद्योगिक केंद्र बन सके।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओडिशा को सबसे अधिक व्यापार-अनुकूल राज्यों में से एक बनाने के लिए विभिन्न उपायों को लागू कर रही है। ओडिशा औद्योगीकरण और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देता है। माझी ने कहा, ‘‘ वर्तमान एजेंडा विभिन्न क्षेत्रों में 39,000 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश के साथ 17,000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के साथ एक औद्योगिक केंद्र बनने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

55 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

1 घंटा ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

1 घंटा ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

1 घंटा ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

1 घंटा ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

1 घंटा ago