भारत

महाराष्ट्र में नागपुर के महाल इलाके में कल शाम दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया, स्थिति अब नियंत्रण में

महाराष्ट्र में नागपुर के महाल इलाके में कल शाम दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया। धार्मिक प्रतीकों की कथित तौर पर तोड़फोड़ की अफवाहों के बाद दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव के कारण पथराव और वाहनों में आग लगाने की घटनाएं हुईं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल ने मध्य नागपुर के हिंसा प्रभावित महाल क्षेत्र सहित शहर पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत नागपुर के 11 क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी आज सुबह हिंसा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पथराव के दौरान करीब 33 पुलिस कर्मी घायल हुए जबकि पांच लोग भी घायल हुए हैं। शहर के मध्य क्षेत्र में करीब 45 वाहन जला दिए गए। नागपुर पुलिस ने इस घटना में 48 लोगों को हिरासत में लिया है। बावनकुले ने कहा कि नागपुर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की है। ​​नागपुर की घटना के बारे में विधानसभा में वक्तव्‍य देते हुए उन्होंने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के संबंध में पांच मामले दर्ज किए गए हैं और 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में राज्य रिजर्व पुलिस बल की पांच बटालियन तैनात की गई हैं।

केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि नागपुर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार कार्रवाई करेगी। आज संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार स्थिति से बेहतर तरीके से निबट रही है। थाणे से शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्‍के ने कहा कि हिंसा की घटना के पीछे विपक्ष की साजिश है।

Editor

Recent Posts

भारत और नॉर्वे ने सतत निर्माण के लिए औद्योगिक अपशिष्ट को संसाधनों में बदलने हेतु संयुक्त प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर चर्चा की

भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सिंटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद…

9 मिनट ago

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया

देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…

7 घंटे ago

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…

8 घंटे ago

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के तहत नए आवेदन आमंत्रित किए

केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…

8 घंटे ago

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसत पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज किया

अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…

8 घंटे ago

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

22 घंटे ago