अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि नौ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स आज रात पृथ्वी पर लौट आएंगे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान दोनों को लेकर कल सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर पृथ्वी पर उतरेगा। नासा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्रेगन अंतरिक्ष यान को पृथ्वी पर वापसी के लिए तैयार किया जा रहा है। यान के लिए स्थितियां भी अनुकूल हैं। संभावना है कि यह यान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरेगा। इसके अलावा ड्रैगन अंतरिक्ष यान नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को भी वापस लेकर आएगा।
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना…
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन…
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर-निस्पर), नई दिल्ली ने 25 मई 2026 को राष्ट्रीय…
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओटावा में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी…