टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने दो राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना एक ही दिन में संपन्न होने पर भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की है। उन्होंने अमरीकी चुनाव प्रक्रिया पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कैलिफोर्निया राज्य में अभी तक मतगणना पूरी नहीं हुई है।
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय चुनाव मतगणना पर एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि भारत ने एक दिन में करोड़ों वोटो की गिनती पूरी कर ली जबकि कैलिफोर्निया में अभी भी मतों की गिनती जारी है। दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कैलिफोर्निया में अब भी तीन लाख से अधिक मतों की गिनती होनी बाकी है।
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…