बिज़नेस

देश के खनिज उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में फरवरी के दौरान 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-फरवरी, 2023-24 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.2% रही है।

फरवरी, 2024 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार रहा: कोयला 966 लाख टन, लिग्नाइट 42 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग हुआ) 2886 मिलियन घनमीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 23 लाख टन, बॉक्साइट 2414 हजार टन, क्रोमाइट 400 हजार टन, तांबा सांद्र 11 हजार टन, सोना 255 किलोग्राम, लौह अयस्क 244 लाख टन, सीसा सांद्र 27 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 295 हजार टन, जिंक सांद्र 149 हजार टन, चूना पत्थर 387 लाख टन, फॉस्फोराइट 218 हजार टन और मैग्नेसाइट 10 हजार टन।

फरवरी, 2023 की तुलना में, फरवरी, 2024 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: सोना (86%), तांबा सांद्र (28.7%), बॉक्साइट (21%), क्रोमाइट (21%), फॉस्फोराइट (19%), चूना पत्थर (13%), कोयला (12%), प्राकृतिक गैस (यू) (11%), पेट्रोलियम (कच्चा) (8%), मैंगनीज अयस्क (6%), मैग्नेसाइट (3%), लिग्नाइट (2.8%), और जिंक सांद्र (2.8%)। नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में लौह अयस्क (-0.7%) और सीसा सांद्र (-14%) शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

2 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

5 मिनट ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

12 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago