बिज़नेस

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में सालाना आधार पर बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गई

आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक मार्च, 2023 के सूचकांक की तुलना में मार्च, 2024 में 5.2 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। सीमेंट, कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात और कच्चे तेल के उत्पादन में मार्च 2024 में वृद्धि दर्ज की गयी। वार्षिक और मासिक सूचकांक और विकास दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक-I और अनुलग्नक-II में दिया गया है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, परिष्कृत उत्पाद और इस्पात- के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा, शामिल है।

दिसंबर 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

सीमेंट – मार्च, 2023 की तुलना में मार्च, 2024 में सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) 10.6 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 9.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला – कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 8.7 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 11.7 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल – मार्च, 2024 में कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में 2 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली – बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) मार्च 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 8 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 7 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक – उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में 1.3 प्रतिशत कम हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 3.7 प्रतिशत बढ़ गया।

प्राकृतिक गैस – मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च 2024 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) 6.3 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 6.1 प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम परिष्कृत उत्पाद – पेट्रोलियम परिष्कृत उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) मार्च, 2024 में मार्च 2023 की तुलना में, 0.3 प्रतिशत कम हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 3.4 प्रतिशत बढ़ गया।

स्टील – स्टील उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) मार्च, 2023 की तुलना में, मार्च, 2024 में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक 12.3 प्रतिशत बढ़ गया।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

4 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

8 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

9 घंटे ago