बिज़नेस

TRAI ने ‘आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5GHz, 37.5-40GHz और 42.5-43.5GHz बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ की अंतिम तिथि बढ़ाई

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 04 अप्रैल 2024 को ‘आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ के संबंध में एक परामर्श पत्र जारी किया है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दिनांक 02 अगस्त 2023 के अपने एक पत्र के माध्यम से ट्राई से अन्य बातों के साथ-साथ 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज, और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड, जिसमें आईटीयू के नवीनतम एनएफएपी/रेडियो विनियमों के प्रासंगिक प्रावधानों में उल्लिखित नियामक तकनीकी आवश्यकताएं शामिल हैं, में लागू होने वाले आरक्षित मूल्य, बैंड योजना, ब्लॉक आकार, नीलाम किए जाने वाले स्पेक्ट्रम की मात्रा और स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए संबंधित शर्तों के बारे में सिफारिशें प्रदान करने का अनुरोध किया था।

इस संबंध में, ट्राई ने 04 अप्रैल 2024 को ‘आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ के संबंध में एक परामर्श पत्र जारी किया है। प्रारंभ में, सभी हितधारकों से इस परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 02 मई 2024 और प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 मई 2024 निर्धारित की गई थी।

टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के विभिन्न हितधारकों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियां और प्रति टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 16 मई, 2024 और 30 मई, 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। समय बढ़ाने के किसी भी अन्य अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां, इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में, ईमेल आईडी: advmn@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम एवं लाइसेंसिंग), ट्राई से टेलीफोन नंबर +91-11-23210481 पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

57 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago