भारत

केंद्र का अंतर मंत्रालयी दल बाढ से हुए नुकसार का आंकलन करने के लिए आज त्रिपुरा जाएगा

गृह मंत्रालय के सयुंक्‍त सचिव बी सी जोशी के नेतृत्व में केंद्र का अंतर मंत्रालयी दल बाढ से हुए नुकसार का आंकलन करने के लिए आज त्रिपुरा जाएगा। इस दल में कृषि, वित्‍त, जलशक्ति, ग्रामीण विकास तथा सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हैं।

त्रिपुरा के राजस्‍व सचिव बृजेश पांडेय ने बताया कि बाढ से प्रभावित 72 हजार से अधिक लोगों ने राज्य के चार सौ 92 राहत शिविरों में शरण ली है। इनमें से 50 हजार से अधिक लोगों ने गोमती जिले में लगाए गए अस्‍थाई शिविरों में शरण ली है। जिला प्रशासन इन शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्‍सा सुविधाओं सहित राहत सामग्री का वितरण कर रहा है।

बृजेश पांडेय ने कहा है कि गोमती और सिपाहीजाला जिलों में राज्‍य आपदा मोचन बल के छह दल और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के पांच दल राहत कार्य में लगे हैं। बाढ में अब तक 31 लोग जान गवां चुके हैं जबकि दो व्‍यक्ति घायल है और एक लापता है।

Editor

Recent Posts

IEA के सदस्य देश बढती कीमतों से निपटने के लिए आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे

अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि उसके सदस्‍य देश वैश्विक संकट से निपटने के…

1 मिनट ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, आज 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे

इस्राएल, अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के…

3 मिनट ago

ओडिशा के कटक जिले में एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 रोगियों की मौत

ओडिशा में कटक स्थित एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के आई.सी.यू. में आज सुबह आग…

7 मिनट ago

असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव

निर्वाचन आयोग ने चार राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा…

11 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्‍य के वरिष्ठ…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में असम सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में असम सरकार के विभिन्न विकास कार्यों…

14 घंटे ago