भारत

बिहार में भागलपुर, मुंगेर, पश्चिम चम्‍परारण, खगडिया, कटिहार और कुछ अन्‍य जिलों में बाढ से हजारों लोग विस्‍थापित हुए

बिहार में भागलपुर, मुंगेर, पश्चिम चम्‍परारण, खगडिया, कटिहार और कुछ अन्‍य जिलों में बाढ से हजारों लोग विस्‍थापित हुए हैं। कई स्‍थानों पर गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा और अन्‍य नदियों का जल स्‍तर, इनके अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार वर्षा से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

मौसम विभाग ने राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम और पूर्वी भागों में तेज वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हमारे संवादाता ने बताया है कि अगले 24 घंटे के लिए सारण, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर और बांका जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

भागलपुर, कटिहार और किशनगंज जिले में सुरक्षा बांध, ग्रामीण सड़कें और मकान बाढ के चलते बडे पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु-पालकों को चारे के संकट का सामना करना पड रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले में बगहा, मधुबनी, पिपरासी और ठकराहा प्रखंडों में पिछले कई दिनों से सड़कें डूबी हुई हैं। लोगों को आवाजाही के लिए देसी नाव का सहारा लेना पड रहा है। बाढ़ पीडितों ने बडी संख्‍या में ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

39 मिनट ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

41 मिनट ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

43 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

46 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

48 मिनट ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

5 घंटे ago