insamachar

आज की ताजा खबर

foggy conditions in North India
भारत

नागर विमानन मंत्रालय ने उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति के मद्देनजर यात्रियों को नवीनतम जानकारी लेते रहने की सलाह दी

नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को कोहरे के कारण उड़ानों में होने वाली समस्‍याओं के लिए हवाई अड्डों और आधिकारिक प्लेटफॉर्मों से नवीनतम जानकारी लेते रहने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह मौसम विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है और वास्तविक समय के मौसम पूर्वानुमानों के आधार पर परिचालन संबंधी निर्णय लिए जा रहे हैं। कुछ उड़ानें एयरलाइंस द्वारा रद्द की जा रही हैं और यात्रियों को हवाई अड्डों तक अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए पहले ही सूचित किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों को धनवापसी और निःशुल्क पुनर्निर्धारण की सुविधा दे रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *