Defence News

कमांडेंट कॉन्क्लेव का छठा संस्करण मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे में आयोजित किया गया

कमांडेंट कॉन्क्लेव का छठा संस्करण 07 मई 2024 को मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे में आयोजित किया गया। सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ सम्मानित सशस्त्र बल प्रशिक्षण संस्थानों और वॉर कॉलेजों के कमांडेंट ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में भारतीय सशस्त्र बलों के भावी सैन्य बलों के व्यक्तित्व-निर्माण के लिए भविष्य की रक्षा रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-मंथन किया गया।

वरिष्ठ नेतृत्व सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे में एकत्र हुए और कमांडेंट कॉन्क्लेव में विचार-विमर्श किया गया और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया तथा भविष्य के लिए सैन्य बलों के व्यक्तित्व-निर्माण पर रणनीति बनाई। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम उभरती वैश्विक चुनौतियों के समक्ष निरंतर सुधार, नवाचार और सहयोग के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस सम्मेलन ने सशस्त्र बलों के भावी सैन्य बलों के प्रशिक्षण में सीखने की संयुक्त संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर खुली बातचीत और चर्चा में शामिल होने के लिए अडवांस्ड फाइटर टेक्नोलॉजी (एएफटीआई) के कमांडेंट और निर्णय निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

कॉन्क्लेव के दौरान, एएफटीआई में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए नवाचार, तकनीकी उन्नति और संस्थानों की सर्वोत्तम प्रथाओं का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक-लचीलापन, तकनीकी उन्नति, मानव पूंजी विकास, अंतरसंचालनीयता और संयुक्तता पर प्रमुख विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

22 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

1 घंटा ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

3 घंटे ago