दिल्ली पुलिस ने घटनाओं के संबंध में तत्काल जानकारी के साथ ही परामर्श और सुरक्षा उपायों की सूचनाएं देने के लिए मंगलवार को एक व्हाट्सऐप चैनल शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताय़ा कि यह नयी पहल जनता के साथ उनकी भागीदारी को मजबूत बनाएगी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ”हमारा मानना है कि इस कदम से जनता के साथ हमारी भागीदारी और मजबूत होगी, साथ ही जरूरी जानकारियां समय पर व अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की हमारी क्षमता भी बेहतर होगी। व्हाट्सऐप चैनल पुलिस विभाग और जनता के बीच संचार का प्रत्यक्ष मार्ग प्रदान करेगा और इससे घटनाओं के संबंध में तत्काल सूचनाएं, परामर्श आदि पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।”
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और अशोका विश्वविद्यालय ने 27 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के ओखला स्थित होली फैमिली अस्पताल के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने समारा वैकल्पिक निवेश निधि– स्कीम-I एलवीएफ, समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा है कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा…