insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Weather
मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली-NCR में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, तेज गर्मी होने के भी आशंका व्‍यक्‍त की गई है।

कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *