भारत

दिल्ली में लू चलने की संभावना, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के बड़े हिस्से में रविवार को भीषण गर्मी के कारण दैनिक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की जानकारी दी है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

3 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

3 घंटे ago