चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। आज छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। ओडिशा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए भी शांतिपूर्वक मतदान जारी है। ओडिसा विधानसभा चुनाव में 35 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिसा तथा बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

पांचवें चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 34.62%, जम्मू और कश्मीर में 34.79%, झारखंड में 41.89%, लद्दाख में 52.02%, महाराष्ट्र में 27.78%, ओडिशा में 35.31%, उत्तर प्रदेश में 39.55%, पश्चिम बंगाल में 48.41% दर्ज किया गया।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करे और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्‍सव में बढ-चढ कर हिस्‍सा लेने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

9 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

9 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

9 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

12 घंटे ago