भारत

आगामी 5 दिनो में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी में हीट वेव और तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है: IMD

मौसम विभाग ने 21 मई तक राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली के कुछ हिस्‍सों में भीषण गर्मी की स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि कल से देश के पूर्वी और मध्‍य हिस्‍सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि इस महीने की 23 तारीख तक देश के दक्षिणी हिस्‍सों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, बिहार में कल के बाद 4 दिन हीट वेव की संभावना है उसके बाद वहां हल्का आंधी-तूफान आ सकता है जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने मंगलवार तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 20 और 21 मई को केरल में कुछ स्‍थानों में तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में सोमवार तक कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

7 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

7 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

8 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

8 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

8 घंटे ago