भारत

DARPG के सचिव और बांग्लादेश के चार क्षमता निर्माण संस्थानों के रेक्टर (सचिवों) सहित लोक प्रशासन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास और बांग्लादेश के चार क्षमता निर्माण संस्थानों के रेक्टर (सचिवों) व लोक प्रशासन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित नेशनल एकडेमी फोर प्लानिंग एंड डेवलपमेंट (एनएपीडी)- बांग्लादेश के महानिदेशक (सचिव) सुकेश कुमार सरकार के बीच 16 मई, 2024 को वर्चुअल माध्यम के जरिए एक द्विपक्षीय बैठक हुई।

इस बैठक में बांग्लादेश लोक प्रशासन प्रशिक्षण केंद्र (बीपीएटीसी) के रेक्टर (सचिव) मोहम्मद अशरफ उद्दीन, बांग्लादेश लोक सेवा प्रशासन अकादमी (बीसीएसएए) के रेक्टर (सचिव) डॉ. मोहम्मद उमर फारूक, राष्ट्रीय विकास प्रशासन अकादमी (एनएडीए)- बांग्लादेश के रेक्टर (सचिव) डॉ. मोहम्मद शाहिदुल्लाह और लोक प्रशासन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. एम. जियाउल हक ने हिस्सा लिया।

वहीं, भारत की ओर से इस बैठक में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के संयुक्त सचिव एन.बी.एस. राजपूत के साथ डीएआरपीजी, सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) और बांग्लादेश में भारत के उच्चायोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इनमें (1) लोक प्रशासन मंत्रालय के क्षमता निर्माण संस्थानों के शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करना, (2) वरिष्ठ कार्यकारी विकास कार्यक्रम (3) एनसीजीजी में बांग्लादेश लोक सेवकों की पूर्व छात्र बैठक और (4) 27वें राष्ट्रीय ई-शासन सम्मेलन में बांग्लादेश लोक सेवकों की भागीदारी शामिल है। उपरोक्त चर्चा के बाद इस पर सहमति हुई कि एनसीजीजी जुलाई और सितंबर 2024 में बांग्लादेश के वरिष्ठ लोक सेवकों के लिए एनसीजीजी में एक सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम, बांग्लादेश के बीपीएटीसी, बीसीएस प्रशासन अकादमी, एनएपीडी और एनएडीए के शिक्षकों के लिए दो-दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगा। एनसीजीजी साझा शिक्षण अनुभवों को सक्षम करने के उद्देश्य से बांग्लादेश के वरिष्ठ लोक सेवकों के लिए संचालित 71 क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में से चुनिंदा पूर्व छात्रों के साथ एक पूर्व छात्र बैठक का आयोजन करेगा। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि डीएआरपीजी 27वें राष्ट्रीय ई-शासन सम्मेलन में वक्ताओं के रूप में सम्मानित बांग्लादेश के लोक सेवकों को आमंत्रित करेगा।

सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) ने साल 2014 से 2024 तक 2660 बांग्लादेश लोक सेवा अधिकारियों के लिए 71 क्षमता निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। दोनों पक्ष साल 2025-2030 की अवधि के लिए 1500 लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को लेकर सहभागिता को नवीनीकृत करने पर सहमत हुए हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

4 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

6 घंटे ago