अंतर्राष्ट्रीय

कांगो में सेना और विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोगों को पलायन के लिए बाध्‍य

कांगो में सेना और विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोगों को पलायन के लिए बाध्‍य होना पड़ा है। विस्‍थापित लोगों में से अनेक राजधानी बुकावु की ओर जा रहे हैं। न्‍याबिब्‍वे में हाल की बमबारी और उत्‍तरी किवु प्रान्‍त में गैर सरकारी संगठन के तीन कार्यकर्ताओं की हत्‍या के बाद बड़ी संख्‍या में लोग विस्‍थापित हो रहे हैं।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि हाल की हिंसा का उत्‍तरी किवु में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। संक्रामक रोगों की आशंका कई गुना बढ़ गई है। कल पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी नेताओं की तंजानिया में बैठक हुई और मौजूदा संकट पर विचार-विमर्श हुआ।

जिनेवा में संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद के एक विशेष सत्र में भी इस समस्‍या पर चर्चा हुई।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

1 घंटा ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

3 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

3 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

3 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

3 घंटे ago