कांगो में सेना और विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोगों को पलायन के लिए बाध्य होना पड़ा है। विस्थापित लोगों में से अनेक राजधानी बुकावु की ओर जा रहे हैं। न्याबिब्वे में हाल की बमबारी और उत्तरी किवु प्रान्त में गैर सरकारी संगठन के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हाल की हिंसा का उत्तरी किवु में स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। संक्रामक रोगों की आशंका कई गुना बढ़ गई है। कल पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी नेताओं की तंजानिया में बैठक हुई और मौजूदा संकट पर विचार-विमर्श हुआ।
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के एक विशेष सत्र में भी इस समस्या पर चर्चा हुई।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…