भारत

68वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आज नागपुर में दीक्षाभूमि में देश-विदेश से हजारों लोग भाग ले रहे हैं

68वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आज नागपुर में दीक्षाभूमि में देश-विदेश से हजारों लोग भाग ले रहे हैं। अक्टूबर 1956 में विजयादशमी के अवसर पर डॉ. बाबासाहब आम्‍बेडकर ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ नागपुर में दीक्षाभूमि में बौद्ध धर्म को अपनाया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की याद में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया जाता है।

दीक्षाभूमि में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के केंद्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज नागपुर में आने वाले अनुयायियों का स्वागत करने हेतु दीक्षाभूमि के स्तूप को रोशनी और पंचशील ध्वज से सजाया गया है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति द्वारा दीक्षाभूमि में मुख्य समारोह आज शाम आयोजित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भिक्खु संघ के अध्यक्ष भंते ए.ए.बी. ज्ञानेश्वर और पश्चिम बंगाल के अखिल भारतीय बौद्ध मंच के राष्ट्रीय महासचिव आकाश लामा होंगे। जिला और नगर निगम प्रशासन ने देशभर से आने वाले अनुयायियों के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जबकि रेलवे विभाग अनुयायियों के आसान आवागमन के लिए नागपुर स्टेशन तक विशेष ट्रेनें चला रहा है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago