भारत

चेन्नई डिवीजन के कवराईपेट्टई में ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त

मैसूर-दरभंगा-बागमती एक्‍सप्रेस कल रात दक्षिण रेलवे जोन के चेन्‍नई रेल मंडल में गुम्‍मडिपुंडी के निकट कवाराइपेट्टई में खडी एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई। इससे गाड़ी के बारह से तेरह डिब्‍बे पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे के अनुसार, चेन्‍नई के निकट पुन्‍नेरी से गुजरने के बाद ट्रेन लूप लाइन मे प्रवेश कर गई और वहां खडी मालगाडी से टकरा गई। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के 30 जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। दक्षिण रेलवे के चेन्‍नई मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्‍प लाईन जारी किए हैं। ये नम्‍बर हैं- 0 4 4 – 2 5 3 5 4 1 5 1 और 0 4 4 – 2 4 3 5 4 9 9 5. समस्‍तीपुर का नंबर है – 0 6 2 7 4 – 8 1 0 2 9 1 8 8, दरभंगा के लिए- 0 6 2 7 2 – 8 2 1 0 3 3 5 3 9 5 और दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन के लिए नंबर है- 7 5 2 5 0 3 9 5 5 8

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago