मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा के अनुमान के साथ अगले 48 घंटे के लिए राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात के 200 से ज़्यादा तहसीलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें 60 से ज़्यादा तहसीलों में दो इंच से ज़्यादा बारिश हुई। देवभूमि द्वारका के खंभालिया में सबसे ज़्यादा 14 इंच बारिश दर्ज की गई।
इस बीच वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद समेत उत्तरी और मध्य पूर्वीय जिलों में भारी जलभराव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। जलभराव के कारण अहमदाबाद और राजकोट से गुज़रने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर गुजरात में अहमदाबाद वडोदरा खेड़ा आनंद समेत बाढ़ प्रभावित जिलों में आज भी स्कूल बंद रहेंगे।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…